उंगलियों से विभिन्न जानवरों की परछाईयाँ बनाना
उद्देश्य – उंगलियों को नचाकर जानवरों की परछाईयाँ बनाना।
आवश्यक सामान-एक टार्च, अंधेरा कमरा, एक सफेद परदा ।
उंगलियों से परछाईयाँ बनाने की विधि-
(1) अपने हाथ को चित्र एक के अनुसार रखो और उस पर टार्च का प्रकाश डालो तो आपको सांप के फन की तरह परछाईं दिखाई देगी।
(2) अपने हाथ को चित्र दो के अनुसार करके उस पर प्रकाश डालो तो परछाईं घोड़े के मुंह की भांति दिखाई देगी।
(3) अपनी दोनों हथेलियों को चित्र तीन के अनुसार स्थिति में रख के टार्च का प्रकाश डालो तो परदे पर आपको उड़ता हुआ पक्षी दिखाई देगा।
(4) अपनी दोनों हथेलियों को चित्र चार के अनुसार दोनों हाथों को जोड़कर और अंगूठों को क्रॉस करके तथा कनिष्का उंगलियों को थोड़ा नीचे करके टार्च का प्रकाश डालो तो आपको भौंकते कुत्ते की परछाई दिखाई देगी।
(5) जैसा कि चित्र पांच में दर्शाया गया है कि हाथ की उंगलियों को करके उस पर टार्च की रोशनी डालने से बिल्ली जैसा मुंह दिखाई देगा।
(6) चित्र छः के अनुसार हाथ को करके प्रकाश डालो तो गूज की परछाईं दिखाई देगी। इस प्रकार आप हाथ की उंगलियों को नचाकर और भी बहुत सी परछाईयां बना सकते हैं।