रबड़ लचीली और कांच कठोर क्यों होता है? WikiHow Hindi.

रबड़ लचीली और कांच कठोर क्यों होता है?

rubber lachila aur kanch kathor kyo hota hai

रबड़ एक पॉलीमर है जिसमें लचीला गुण होता है। प्राकृतिक रबड़ आइसोप्रीन मोनोमर की यूनिटों से मिलकर लम्बी श्रृंखला की बनी होती है। इन इकाइयों के मध्य में कुछ क्रॉस बन्धन होते हैं। प्राकृतिक, बिना फैली स्थिति में पॉलीमर की श्रृंखला उलझी होती है जो रबड़ को खींचने पर खुल जाती है। कुछ क्रॉस बन्धन रबड़ को सिकोड़े रहते हैं। रबड़ को सल्फर के साथ प्रतिक्रिया कराके इसकी कड़ियों में क्रॉस बन्धन बढ़ाकर इसे कठोर बना दिया जाता है। कांच को बनाने के लिए सिलिका, सोडा और चूना के पिघले मिश्रण को अधिक ठंडा करके बनाया जाता है। इस प्रक्रिया से इसके परमाणु आपस में मजबूती से सैट हो जाते हैं और यह कठोर बन जाता है।

Read More  कैसे सोलर कुकर कार्य करता है। सोलर कुकर की दो किस्म कौनसी है।

Leave a Reply