तेल पर तैरने वाली मछली बनाने वाला प्रयोग | Experiment to make fish floating on oil.

तेल पर तैरने वाली मछली बनाने वाला प्रयोग 

उद्देश्य – तेल पर तैरने वाली मछली बनाना।

आवश्यक सामान-गत्ते का एक छोटा टुकड़ा, एक ड्रॉपर, पानी, टब, एक कैंची, एक नली और सरसो के तेल की कुछ बूंदें ।

Experiment to make fish floating on oil

तेल पर तैरने वाली मछली बनाने की विधि-

  1. चित्र के अनुसार पहले गत्ते में एक मछली का मॉडल काट लो। इस मॉडल के बीच में एक छेद कर उसके पीछे की ओर एक नली लगा दो।
  2. टब में पानी भरकर उस पर मछली का मॉडल छोड़ दो। मछली का ऊपर का हिस्सा गीला नहीं होना चाहिए।
  3. अब ड्रॉपर से तेल की कुछ बूंदे लेकर मछली के बीच में बने छेद में सावधानी डाल दो। यह काम ड्रॉपर की मदद से करना चाहिए। तेल की बूंद डालने के बाद कुछ समय पश्चात् ही मछली आगे सरकने लगेगी।
  4. छेद में डाली गई तेल की बूंद नली से होती हुई मछली के आखिरी सिरे द्वारा पानी में गिरती है। तेल पानी की सतह पर फैल जाता है और हल्का होने के कारण पानी पर मछली का मॉडल तैरता है।
Read More  सायनाइड से तुरन्त मृत्यु कैसे हो जाती है? WikiHow Hindi.

Leave a Reply