प्रकाश परावर्तन के आधार पर ईंट के आर-पार देखना | Seeing through brick based on light reflection.

प्रकाश परावर्तन के आधार पर ईंट के आर-पार देखना

सिद्धान्त – यह विधि प्रकाश के परावर्तन पर आधारित है। जिस सिद्धान्त पर पेरिस्कोप कार्य करता है उसी के आधार पर ईंट के आर पार देखने का सिद्धान्त कार्य करता है।

उद्देश्य-ईंट के आर-पार देखना।

आवश्यक सामान-एक ईंट, 4 छोटे-छोटे दर्पण, एक टार्च, प्लास्टिसिन, कार्ड बोर्ड तथा कैंची।

Seeing through brick based on light reflection

Seeing through brick based on light reflection

प्रकाश परावर्तन के आधार पर ईंट के आर-पार देखने की विधि-

Read More  घर पर द्रव पदार्थ को स्थानान्तरित करने वाला साइफन को कैसे बनाया जाता है। How to make a siphon that transfers liquids at home.

(1) गत्ते में एक पतली चौकोर स्लिट काटो इसकी लम्बाई लगभग 6 सेमी. हो।

(2) प्लास्टिसिन की सहायता से कार्ड बोर्ड की इस स्लिट को टार्च के सामने रख दो।

(3) लगभग 6 इंच की दूरी पर ईंट को स्लिट के सामने रखो।

(4) अब प्लास्टिसिन की सहायता से दिए गए चित्र की तरह चारों दर्पणों को लगा दो।

(5) टार्च को जलाओ ताकि उसका प्रकाश स्लिट में से आर-पार निकल कर चारों दर्पणों से टकराता हुआ आँख के पास पहुंचे।

Read More  जानवरों के खुरों पर लोहे की नाल क्यों लगाई जाती है? WikiHow Hindi.

(6) प्रकाश प्रत्येक दर्पण से परावर्तित होकर दूसरे दर्पण पर पड़ता है और आँख तक पहुंचता है। इस विधि के आधार पर आप ईंट के आर-पार देख सकते हैं।

Leave a Reply